फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भापड़ौदा आईटीआई में 308 सीटों पर होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भापड़ौदा में सत्र 2021-22 में 284 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके लिए प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो चुकी है। दाखिला लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और दस्तावेज भी आवेदन फॉर्म के साथ जमा करवाने होंगे। इस आईटीआई में 10 ट्रेड में दाखिले होंगे और विभाग द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। विभागीय प्रवक्ता ने बताया की दाखिला के इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। वेबसाइट पर दाखिले की अनुसूची, दाखिला लेने कि प्रक्रिया का ब्यौरा समेत संस्थान कि सीटों की जानकारी भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस बार संस्थान में 10 ट्रेड में 308 सीटों पर दाखिले होने है। आईटीआई में इंजीनियरिंग ट्रेड्स में लड़कियों के दाखिला लेने पर सरकार उन्हें 500 रुपये हर महीने प्रोत्साहन के रूप में देगी। उन्होंने बताया कि भापड़ौदा संस्थान में कोपा व्यवसाय की एक यूनिट की सीटें एससीवीटी मोड की है व बाकी व्यवसायों की सभी की सीटें एनसीवीटी मोड में है। उन्होंने बताया की आवेदनकर्ता फार्म के साथ निर्धारित सभी दस्तावेजों का ब्यौरा जरूर भरें। उन्होंने बताया की दाखिला फीस भी ऑनलाइन जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

आवेदन फार्म के साथ दसवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, आरक्षण प्रमाण पत्र, बैंक कॉपी, चरित्र प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर समेत ई-मेल आईडी भी अपलोड करनी होगी। इसके बाद सीट अलॉट होने के बाद अगली प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही होगी।
भापड़ौदा आईटीआई में कारपेंटर ट्रेड में 24, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड में 72, स्टेनोग्राफर इंग्लिश ट्रेड में 48, सिविंग टेक्नोलॉजी ट्रेड में 20, वेल्डर ट्रेड में 40, इलैक्ट्रीशियन ट्रेड में 20, फिटर ट्रेड में 20, मशीनिस्ट ट्रेड में 20, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम ट्रेड में 24 और वायरमैन ट्रेड में 20 सीटें हैं। इस संस्थान में पांच ट्रेड एक वर्षीय कोर्स की है तथा पांच ट्रेड दो वर्षीय कोर्स की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें