फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का हत्यारोपी पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव मांडोठी में मंगलवार शाम अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या और पत्नी को घायल करने के आरोपी ईएसआई संतराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में झज्जर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सोनीपत के सैदपुर नाके पर तैनात ईएसआई संतराम ने मंगलवार शाम गांव मांडोठी स्थित अपने घर में बेटी शताक्षी (18) को गोली मार दी थी। गोल शताक्षी के सिर में से पार निकल गई और उसकी मौत हो गई थी। जिस समय आरोपी ने बेटी पर गोली चलाने की कोशिश की तो मां सरोज बचाने आई। गुस्से में उसने पत्नी पर भी गोली चला दी जो उसके हाथ में लगी। शताक्षी को अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया और सरोज को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है।
वारदात की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी संतराम को काबू कर लिया। पुलिस का कहना है कि जिस समय आरोपी को काबू किया गया उस समय उसके हाथ में पिस्टल थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई इस पिस्टल को बरामद कर लिया है। यह दरोगा संतराम को पुलिस विभाग से ड्यूटी के लिए मिली सर्विस रिवाल्वर थी। पुलिस ने संतराम के खिलाफ केस दर्ज करके बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया। अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आसौदा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बाबूलाल ने बताया कि आरोपी के कथन अनुसार उसने आपसी घरेलू कलह के चलते अपनी बेटी की हत्या की और अपनी पत्नी पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें