फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: झज्जर में चाचा ने भतीजे को गोली से उड़ाया, जमीन विवाद में ले ली जान 

Sat, 19 Jun 2021 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) 

सार

आरोपी का अपने भतीजे के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार देर रात विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने भतीजे को तीन गोली मार दी।
 
विज्ञापन
झज्जर में हत्या के बाद कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में एक युवक की उसके सगे चाचा ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना यादव कालोनी की है। मृतक की पहचान जतिन के रूप में हुई है। जतिन को तीन गोलियां लगी हैं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार झज्जर की यादव कालोनी में रहने वाले राज सिंह का अपने ही भतीजे जतिन के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार देर रात दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया था। विवाद इस कदर बढ़ा कि राज सिंह ने अपने भतीजे जतिन पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कई फायर किए। पुलिस ने जतिन को तीन गोलियां लगने की बात कही है। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राज सिंह मौके से फरार हो गया।  

 शनिवार को पुलिस ने मृतक जतिन के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। - नर सिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें