फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में फूड पॉइजनिंग का मामला: विषाक्त भोजन खाने से नौ बच्चों की हालत बिगड़ी, पीजीआई में एक की मौत

Fri, 22 Oct 2021 10:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (पंजाब)

सार

हरियाणा के झज्जर जिले में विषाक्त भोजन खाने से नौ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से एक बच्चे की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। सभी बीमार बच्चे बिहार के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर जिले के  गांव ऊंटलौधा में बुधवार रात को एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों के नौ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि यह बच्चे अपने परिजनों के साथ बुधवार की रात को खाना खाने के बाद सोए थे।

विज्ञापन


रात के समय उनको उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सभी बच्चों की उम्र 5 से 7 साल के बीच बताई जा रही है।

रोहतक पीजीआई में एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार विषाक्त भोजन या पानी का सेवन किया है जिसकी वजह से चिकित्सक ने उनके बीमार होने का कारण फूड पॉइजनिंग बताया है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम रोहतक पीजीआई भी पहुंची और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी जुटाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गया बिहार निवासी बच्चों में विक्रम पुत्र निरंजन, विक्रम पुत्र हरदो, पारो पुत्री हरदो, पारो पुत्री पिंटू, कुसुम, लव, कुश, अंकित व संदीप शामिल है। जिनमें से इलाज के दौरान विक्रम पुत्र निरंजन ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई के शव गृह में रखवा दिया है। शुक्रवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

फिलहाल चिकित्सकों ने बच्चों के बीमार होने का मुख्य कारण फूड पॉइजनिंग बताया है। मामले की जांच की जा रही है। एक बच्चे की मौत हो गई है। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई में रखवाया है। - सुरेंद्र सिंह, निरीक्षक, थाना प्रभारी सदर, झज्जर।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें