फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटने से चालक समेत 8 यात्री घायल

विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर पलटी हरियाणा रोडवेज की बस। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर ओमेक्स सिटी के नजदीक हरियाणा रोडवेज के गुरुग्राम डिपो की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में आठ लोगों को हल्की चोटें आईं। हादसा तेज गति बस के सामने अचानक गाय आ जाने से हुआ। हादसे से बचने के प्रयास में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। चालक और परिचालक को भी चोट लगी है। बस में करीब 30 लोग सवार थे।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज के गुरुग्राम डिपो की बस सुबह करीब साढ़े 5 बजे महम से यात्रियों को लेकर चली थी। करीब 7 बजे बहादुरगढ़ के ओमैक्स सिटी के नजदीक पहुंची तो तेज गति बस के सामने एक गाय आ गई। चालक ने गाय से टकराने से बचने के लिए ब्रेक लगाए तो बस अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आने-जाने वाले वाहन चालकों ने तुरंत अपने वाहन रोककर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। चोटिल यात्रियों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। सड़क के बीचोंबीच पड़ी बस को हटाकर एक तरफ किया गया।
बस चालक मनिंदर ने बताया कि घटना के समय तेज बारिश हो रही थी। बस के सामने अचानक गाय आ गई। उसे बचाने की कोशिश में ब्रेक लगाए तो बस अनियंत्रित हो गई और घूमती हुई डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। बस चालक मनिंदर व परिचालक बलजीत के अलावा यात्रियों सुरेंद्र, अमित, समय सिंह, मनीष, बलजीत, सतीश व महेंद्र को हल्की चोटें आई। कुछ घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद यहां से छुट्टी मिल गई तो तीन को पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सड़क पर बिखरी सीटें
जिस तरह से बस पलटी हुई थी, बस के शीशे टूटकर दूर-दूर तक छिटके थे, सीटें सड़क पर पड़ी थी उसको देखकर राहगीर सवाल खड़े करने लगे। लोगों ने कहा, लगता है कि हादसा बहुत खतरनाक हुआ था। सौभाग्य से सभी लोग बच गए। घटना में सात-आठ लोगों को मामूली चोटें ही आईं। बस के सड़क पर पलटने से काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को सड़क से हटवाया, तब जाकर यातायात सुचारु हो पाया।
सेक्टर-6 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नर सिंह ने बताया कि ओमैक्स सिटी के निकट रोहतक रोड पर बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और सड़क के बीच पड़ी बस को हटवाकर रास्ता साफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें