फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लगाई 4. 10 लाख की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बादली क्षेत्र के एक गांव में मोबाइल टावर लगाने के नाम पर शातिरों ने एक व्यक्ति को 4 लाख 10 हजार रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर बादली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला करीब सालभर पुराना है, लेकिन अब रेवाड़ी में एक गिरोह के पकड़े जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

देवरखाना निवासी चंदन अपने गांव में ही स्थित एक आयुर्वेदिक अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड है। उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को एक कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि उनकी कंपनी मोबाइल टावर लगाती है। शातिर ने चंदन को अपनी बातों में उलझा लिया। बात आगे बढ़ी तो शातिर ने उसके मोबाइल पर टावर लगाने संबंधित विवरण भेज दिया। अगले ही दिन फिर से एक कॉल आई। इस बार फोन पर युवती बोल रही थी। उसने अपना नाम पूजा बताया और एक मोबाइल नंबर चंदन के पास भेजा। युवती ने चंदन से कहा कि भेजे गए इस नंबर पर 1800 रुपये ट्रांसफर कर रजिस्ट्रेशन करा लो। चंदन ने फोन-पे के जरिये रुपये भेज दिए। रुपये भेजते ही शातिरों ने चंदन के पास 10 साल का एग्रीमेंट संबंधी दस्तावेज व्हाट्सएप कर दिया। कुछ समय बाद दोबारा रुपये की मांग की गई। उसी नंबर पर चंदन ने 15 हजार 750 रुपये भेज दिए। इसके बाद डीडी बनवाने के नाम पर 24 हजार 900 रुपये जमा करवाए गए। इस तरह से बार-बार रुपये की मांग की जाती रही और चंदन ने इधर-उधर से 4 लाख 10 हजार रुपये इकट्ठे करके शातिरों को सौंप दिए।
ये रुपये रामरती परिहार, राहुल, विशाल और विनोद आदि के खातों में फोन-पे के माध्यम से गए हैं। इतनी रकम जाने के बाद भी जब टावर नहीं लगा तो चंदन को शंका हुई। शातिरों ने दोबारा रुपये मांगे तो उसने इंकार कर दिया। अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन शातिरों ने रिस्पांस देना छोड़ दिया। मोटी चपत लगने के बाद चंदन चुप बैठ गया और शिकायत नहीं दी। अब हाल ही में रेवाड़ी में पुलिस ने टावर के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह को पकड़ा तो चंदन को भी उम्मीद हुई। इसलिए उसने बादली पुलिस को शिकायत दी है। एसएचओ जसबीर के मुताबिक, कुछ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच चल रही है। जल्द ही इसे सुलझाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें