फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे व युवा आ रहे कोरोना संक्रमण की चपेट में, मंगलवार को संक्रमितों ने तोड़ सभी रिकार्ड, एक दिन में 251 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना संक्रमण के मरीजों ने मंगलवार को अब तक के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिले में एक दिन में 251 मरीज नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एक साल से 18 साल तक के 17 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 18 से 45 साल तक के करीब 80 फीसदी युवा कोरोना संक्रमित मरीज मंगलवार की सूची में मिले हैं। जबकि 221 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिस गति से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं उस गति से ठीक भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा.ॅ संजय दहिया के अनुसार जिले में मंगलवार को मिले 251 मरीजों में से एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकि 250 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में फिलहाल 14 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 746 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम में आइसोलेशन में अपनी निगरानी में इलाज मुहैया करा रही है।
45 गांवों में मिले कोरोना संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के कई चिकित्सक व स्टाफ सदस्य कोरोना संक्रमित होने की वजह से व ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभाग की तरफ से टीमों में बढ़ोतरी की गई है। इस समय शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में मरीज संक्रमित पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार मंगलवार को शहरी क्षेत्र के अलावा 45 गांवों में कोरोना संक्रमण के मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन

आयुष विभाग से मांगे डॉक्टर व फार्मासिस्ट
डा.ॅ तीर्थ बागड़ी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉक्टरों की कमी को देखते हुए आयुष विभाग से 10 डॉक्टर व 10 फार्मासिस्ट मांगे गए हैं। जिनकी ड्यूटी मंगलवार को विभिन्न गांवों में लगा दी गई है ताकि होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों को समय पर इलाज मुहैया हो सके।
इन गांव में मिले कोरोना संक्रमित मरीज
जिले के बहादुरगढ़, झज्जर बेरी सहित छारा, रुडियावास, बामनौली, समसपुर माजरा, सिद्धिपुर, गांगटान, शेरिया, दुजाना, आसौदा सिवान, एमपी माजरा, बराही, परनाला, मांडोठी, वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज गिरावड़, इंदिरा गांधी सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट झाड़ली, झाड़ली गांव, खुडन, गोच्छी, सामान्य अस्पताल झज्जर, ढाकला, बेरी, मातनहेल, खरमान, बाघपुर, लोवा कलां, कसार, डाबोदा खुर्द, नया गांव, वजीरपुर, कन्हवा, शेखुपुर, बादली, बरहाणा, पुलिस लाइन झज्जर, मदाना खुर्द, सौंध, कोर्ट, न्यौला, सांखोल, आसौदा टोडरन, दूल्हेड़ा, मुंडाखेड़ा, खाजपुर, अच्छेज, सिलानी, कड़ौदा गांव में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें