सीएम फ्लाइंग ने छापा मारकर पाहसौर गांव से बरामद की अवैध शराब
संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। सीएम फ्लाइंग ने पाहसौर गांव में एक खोखे पर छापा मार बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।
टीम ने मौके से अंग्रेजी, देसी शराब और बीयर कब्जे में ली है। शराब बेच रहे कारिंदे को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। टीम की शिकायत पर बादली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोमवार की शाम को सीएम फ्लाइंग की टीम सादे कपड़ों में एसआई जयभगवान के नेतृत्व में झज्जर रोड स्थित एक निजी कंपनी के पास खोखे पर पहुंची। खोखे पर अवैध तरीके से शराब बेचने का काम किया जाता था। जिस पर टीम ने नकली ग्राहक बनाकर शराब खरीदने के लिए भेजा और दुकान के अंदर अवैध तरीके से रखी शराब बरामद की। एसआई जयभगवान ने जब दुकान में रखी शराब के बिल और लाइसेंस के लिए कहा तो दुकानदार कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। जिस पर टीम ने खोखा संचालक के खिलाफ बादली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करा दी है। मौके से अवैध शराब को कब्जे में ले लिया है। टीम में शामिल जयभगवान ने बताया कि दुकान के अंदर से 298 बोतल अंग्रेजी शराब, 89 देसी शराब की बोतल और 116 बीयर की बोतल बरामद हुई है। जिनका बिल और लाइसेंस दुकानदार के पास नहीं मिला। शराब अवैध रूप से बेचने के लिए रखी हुई थी। टीम में एसआई जयभगवान के साथ एएसआई राजेश और एक्साइज इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार भी मौजूद रहे। वहीं बादली पुलिस थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।
-फोटो 15 : पाहसौर गांव स्थित अवैध शराब के खोखे पर निरीक्षण करती सीएम फ्लाइंग की टीम।