झज्जर के खेतों में भरा पानी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जलभराव के हालत देखने निकले डीसी और एसपी
झज्जर। बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्र में भरे पानी की हालत देखने खुद डीसी शक्ति सिंह और एसपी वसीम अकरम भी दौरे पर निकले। उन्होंने शहर में कई स्थानों पर जाकर निरीक्षण किया। खेतों के आसपास भी उन्होंने हुए जलभराव की स्थिति का आंकलन किया। डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर जलनिकासी के लिए काम करने को कहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों को भी जलभराव से किसानों के लिए एडवाइजरी जारी करने को कहा है ताकि बारिश के लगातार जारी रहने पर किसान बचाव कार्य कर सकें।
कहां कितनी हुई बारिश
स्थान बारिश
- झज्जर 135 एमएम
- साल्हावास 61.5 एमएम
- बेरी 91 एमएम
- मातनहेल 89 एमएम
- बहादुरगढ़ 91 एमएम
- बादली 89.5 एमएम
अगर बारिश लंबी चली तो कपास व बाजरे की फसल को नुकसान हो सकता है। अगर मौसम जल्द खुल गया तो फसलें एक बारिश झेल सकती हैं। -डॉ जगजीत सांगवान, एसडीओ, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
एक बार बारिश तेज आती है तो जलभराव होता है, लेकिन बारिश रुकते ही पानी की निकासी शुरू हो जाती है। कुछ घंटों में ही शहर के पानी की निकासी हो जाती है। -अरुण नांदल, ईओ, नगर परिषद, झज्जर।