किए थे कड़े सुरक्षा इंतजाम
मतगणना केंद्र के आसपास पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम भी चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद तक बहादुरगढ़ में ही डटे रहे। मतगणना केंद्र में जिला निर्वाचन अधिकारी व निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में पूरी व्यवस्थाएं बनाई गई थी। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने नगर परिषद अध्यक्ष चुनी गई सरोज राठी व वार्डों से चुनाव जीतने वाले पार्षदों को जीत के प्रमाण पत्र सौंपे। जो भी प्रत्याशी जीतकर अपने वार्ड में पहुंचा उनका समर्थकों ने जोरदार सम्मान किया।
भाजपा की ओर से नवनियुक्त चेयरपर्सन सरोज राठी ने अपनी जीत को शहर के सभी लोगों की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि वे सबको साथ लेकर शहर को विकास कार्यों की सौगात देंगी। उन्होंने कहा कि शहर की जनता ने उन्हें जिस उम्मीद से चुना है वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगी। मतगणना पूरी होने पर इनेलो की ओर से चेयरपर्सन प्रत्याशी मोनिका राठी की ओर से नफे सिंह राठी, भाजपा की ओर से सरोज राठी की ओर से पूर्व विधायक नरेश कौशिक, कांग्रेस समर्थित रामभतेरी खत्री की ओर से उनके पति पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, कल्पना प्रवीण भारद्वाज की ओर से उनके ससुर राज सिंह पहलवान, पिंकी सैनी की ओर से उनके पति एडवोकेट मुकेश सैनी व अन्य प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कांग्रेस समर्थित चेयरपर्सन उम्मीदवार रामभतेरी कई राउंड की गिनती के बाद पिछड़ती चली गई। जिसके बाद उनके पति पूर्व चेयरमैन रवि खत्री चिंतित दिखाई दिए और वे पूरी मतगणना होने से पहले ही यहां से अपनी हार मानकर चले गए थे।
शुरुआत में इनेलो ने बढ़ाई बढ़त
नगर परिषद का चुनाव 19 जून को हुआ, जिसके नतीजे बुधवार को आए तो उसमें भाजपा की ओर से चेयरपर्सन पद उम्मीदवार सरोज राठी ने जीत दर्ज की। सुबह निर्धारित 8 बजे ही मतगणना शुरू हो गई थी। पहले 3 बैलेट पेपर की मतगणना हुई लेकिन ये तीनों रिजेक्ट हो गए। इसके बाद बूथ वाइज ईवीएम को खोला गया और चुनाव परिणाम कुछ ही देर में आने लगे। शुरुआती दौर में चेयरपर्सन के नतीजों में इनेलो उम्मीदवार मोनिका राठी ने बढ़त बनाई। कांग्रेस समर्थित रामभतेरी खत्री दूसरे व भाजपा से सरोज राठी तीसरे नंबर पर थीं। कुछ बूथों पर मतगणना के दौरान उतार-चढ़ाव चलता रहा और आखिरकार में भाजपा चेयरपर्सन उम्मीदवार सरोज राठी ने इनेलो चेयरपर्सन उम्मीदवार मोनिका राठी को 9 राउंड की गिनती पूरी होने पर 2563 मतों से हराया। बहादुरगढ़ शहर के 31 वार्डों में कुल 1 लाख 33 हजार 76 मतदाता थे। इनमें से 19 जून को हुए चुनाव में चेयरपर्सन व वार्ड पार्षद प्रत्याशी चुनने के लिए 78 हजार 580 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
भाजपा के पार्षद ज्यादा जीते
चेयरपर्सन पद की प्रत्याशी व वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की जीत को लेकर पिछले कई दिनों से शहरवासी कई तरह के आकलन कर रहे थे। नगर परिषद के चुनाव में सबसे ज्यादा पार्षद पद प्रत्याशियों में से भाजपा की ओर से जीतकर आये। अब भाजपा चेयरपर्सन उम्मीदवार की जीत व 31 वार्डों में से 13 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों की जीत से लोगों को शहर में विकास कार्य रफ्तार से होने की उम्मीद बंधी है।
प्रधान पद की प्रमुख तीन उम्मीदवार
- सरोज राठी 27415
- मोनिका कपूर राठी 24852
- रामभतेरी खत्री 18311
नगर परिषद बहादुरगढ़ का नवनिर्वाचित बोर्ड
- चेयरपर्सन सरोज राठी (भाजपा)
- वार्ड 1 रजनेश मोनू (कांग्रेस समर्थित)
- वार्ड 2 अन्नू रानी (भाजपा)
- वार्ड 3 राजेश मकड़ौली (भाजपा)
- वार्ड 4 राजपाल शर्मा उर्फ पालेराम (भाजपा)
- वार्ड 5 ज्योति कर्मवीर शर्मा (निर्दलीय)
- वार्ड 6 राजेश कुमार (भाजपा)
- वार्ड 7 संदीप अहलावत (जेजेपी)
- वार्ड 8 प्रवीण छिल्लर (भाजपा)
- वार्ड 9 जितेंद्र राठी (इनेलो)
- वार्ड 10 राजकुमारी धाकरे (भाजपा)
- वार्ड 11 अशोक शर्मा (भाजपा)
- वार्ड 12 मनीषा धनखड़ (भाजपा)
- वार्ड 13 मोहित राठी (इनेलो)
- वार्ड 14 सविता सैनी (निर्दलीय)
- वाड 15 प्रीति राठी (इनेलो)
- वार्ड 16 ज्योति राठी (इनेलो)
- वार्ड 17 सचिन दलाल (निर्दलीय)
- वार्ड 18 संदीप दहिया (भाजपा)
- वार्ड 19 विशाल गर्ग (भाजपा)
- वार्ड 20 विनोद जांगड़ा (कांग्रेस समर्थित)
- वार्ड 21 बिजेंद्र पाल दलाल (निर्दलीय)
- वार्ड 22 प्रवीण कुमार (निर्दलीय)
- वार्ड 23 सुनैना मलिक (निर्दलीय)
- वार्ड 24 अश्विनी शर्मा (भाजपा)
- वार्ड 25 रमन यादव (निर्दलीय)
- वार्ड 26 बलराम दलाल (कांग्रेस समर्थित)
- वार्ड 27 कुलदीप राठी (कांग्रेस समर्थित)
- वार्ड 28 ज्योति रोहिल्ला (भाजपा)
- वार्ड 29 सतप्रकाश छिकारा (भाजपा)
- वार्ड 30 नीना राठी -निर्विरोध (निर्दलीय)
- वार्ड 31 सरिता (कांग्रेस समर्थित)