118 नए कोरोना संक्रमित मिले, 133 मरीज हुए ठीक
- 20 को कराया अस्पताल में भर्ती, शेष को होम आइसोलशन में दिया जा रहा है इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिले में जिस गति से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा था, उस गति से अब से संक्रमित मरीज ठीक होते जा रहे हैं। जिले में सोमवार को करीब 1266 नमूनों की रिपोर्ट आई है। इनमें से 118 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। वहीं 133 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 368 रह गई है। 20 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चार मरीज को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं 16 मरीजों को प्राइवेट चिकित्सालयों में इलाज दिया जा रहा है।
सिविल सर्जन डॉ: संजय दहिया का कहना है कि कोरोना संक्रमण पहले से काफी कम हुआ है। जिले में सोमवार को 1513 लोगों के कोरोना की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। अभी भी लोग पूरी तरह से सावधानी बरतते हुए कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए सहयोग करना होगा। कोरोना के नियमों का पालन करते रहें। सावधानी ही कोरोना से बचाव है। इसलिए हर व्यक्ति सावधानी बरतते हुए अपने आप के साथ साथ परिवार के लोग व अन्य का भी बचाव करें। लोग मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहेें।