फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 2 अक्तूबर की तैयारियों में जुटे जाट

Sat, 14 Sep 2013 10:34 PM IST
जींद/अमरजीत एस. गिल
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण की मांग पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना और फिर टिकरी बॉर्डर पर जाम लगाकर अपनी ताकत का एहसास करा चुके जाट अब 2 अक्तूबर की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


इन तैयारियों को मद्देनजर रखते हुए शनिवार को जाट चौधरियों ने राष्ट्रीय सर्वजाट खाप पंचायत की कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। फिलहाल, कार्यकारिणी चार सदस्यीय बनाई गई है।

इसमें बिनैन खाप के प्रधान नफे सिंह नैन को राष्ट्रीय अध्यक्ष, कंडेला खाप के टेकराम कंडेला को संयोजक, सूबे सिंह सैमाण को राष्ट्रीय प्रवक्ता और रघुबीर सिंह नैन को संचालक बनाया गया है।
विज्ञापन


कमेटी का अगले कुछ दिनों में विस्तार किया जाएगा। कमेटी में अब हरियाणा से बाहर के लोगों को शामिल किया जाएगा ताकि जाट आरक्षण आंदोलन को उन राज्यों में फैलाया जा सके, जहां जाटों की तादाद अच्छी खासी है।

नई कमेटी की पहली बैठक शनिवार को कमेटी अध्यक्ष चौधरी नफे सिंह नैन के घर पर हुई।
नई कमेटी का गठन करने के पीछे जाट केंद्र सरकार को यह संदेश देना चाह रहे हैं कि 13 सितंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर और देर रात को दिल्ली में ही टिकरी बॉर्डर पर जाम लगाकर शांत नहीं बैठे हैं।

बल्कि वे आरक्षण को लेकर और ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। इसी के तहत आरक्षण आंदोलन की आगामी रूपरेखा तैयार करने के लिए जाटों ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है।
विज्ञापन


जाट चौधरियों का कहना है कि अगर 2 अक्तूबर तक जाटों की मांग नहीं मानी गई तो फिर से दिल्ली का घेराव किया जाएगा।

राष्ट्रीय सर्वजाट खाप पंचायत के नवनियुक्त संयोजक टेकराम कंडेला ने बताया कि जाट आरक्षण आंदोलन चलाने के  लिए नई कमेटी का गठन किया जा चुका है।

कमेटी की मीटिंग जींद में 2 अक्तूबर से पहले की जाएगी। इसमें जाट आंदोलन की अब तक की समीक्षा और भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जाट टिकरी बॉर्डर से लौटकर आ गए हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि वे कमजोर पड़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें