फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और कांग्रेसी नेता को इनेलो में आने का न्योता

Thu, 19 Sep 2013 11:52 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने हरियाणा के पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता को इनेलो में शामिल होने का न्योता देते हुए कहा कि मांगे राम गुप्ता स्वच्छ छवि के कद्दावर नेता हैं। भ्रष्टाचारी कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए गुप्ता जी का आशीर्वाद जरूरी है। उनके इनेलो में शामिल होने से पार्टी को बहुत अधिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


अशोक अरोड़ा अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से वार्तालाप कर रहे थे। इस मौके पर जिला परिषद् सदस्य चंद्रभान बाल्मीकि, जिला इनेलो प्रवक्ता रामपाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष के राजनैतिक सलाहकार सुभाष मिर्जापुर, युवा इनेलो नेता सुमित परूथी और हिमांशु अरोड़ा भी उपस्थित थे।

अशोक अरोड़ा ने इस मौके पर कहा कि इनेलो ने महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है। राष्ट्रपति से हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कुलदीप शर्मा की कार्यप्रणाली की शिकायत की जाएगी, क्याेंकि विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेसी कार्यकर्ता के रुप में कार्य करके विपक्षी विधायकों के अधिकारों का हनन करके स्पीकर पद की मर्यादा को ठेस पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनेलो विधायक विधानसभा में जब जनहित के मुद्दाें को उठाना चाहते हैं तो स्पीकर उन्हें विधानसभा से निष्कासित कर देते हैं। कुलदीप शर्मा एक स्पीकर के रुप में नहीं बल्कि कांग्रेसी कार्यकर्ता के रुप में कार्य कर रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि महामहिम राष्ट्रपति को सीडी कांड की भी पूरी जानकारी दी जाएगी, जिसमें कांग्रेसी विधायकों को खुलेआम रिश्वत मांगते हुए दिखाया गया है।

धान की खरीद शुरू करने की मांग
अशोक अरोड़ा ने कहा कि मंडियाें में करीब 30 प्रतिशत से अधिक धान आ चुका है, लेकिन अभी तक सरकारी खरीद शुरू नहीं की गई। किसानों का धान औने-पौने भाव खरीदा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि धान की सरकारी खरीद शीघ्र शुरू की जानी चाहिए। अरोड़ा ने कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में हमेशा किसान की दुर्गति होती है।
 
केंद्र में देंगे मोदी को समर्थन

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में यदि मोदी सरकार बनाते हैं तो इनेलो उन्हें बिना शर्त समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी जब प्रदेश में हविपा-भाजपा गठबंधन की सरकार थी तो देश हित में इनेलो ने केंद्र में वाजपेयी सरकार को समर्थन दिया था। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो स्वयं सरकार बनाने में सक्षम है।

पाठ्य पुस्तकें नहीं हो रही उपलब्ध

अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं, लेकिन अभी तक बच्चों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बच्चे क्या पढ़कर परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को गरीब को गरीब बनाए रखना चाहती है, इसलिए सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अभी तक पाठ्य पुस्तकें नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें