फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई भर्तीः 13 अक्तूबर को दोबारा होगी तीन केंद्रों की परीक्षा, अन्य जिलों से अलग आया था प्रश्नपत्र

Fri, 01 Oct 2021 08:49 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

रेवाड़ी और गुरुग्राम के परीक्षा केंद्रों पर हरियाणा के अन्य जिलों से अलग पेपर देने के मामले में आयोग ने परीक्षार्थियों से राय मांगी थी कि वे दोबारा से परीक्षा देना चाहते हैं या नहीं। शुक्रवार को आयोग ने इन तीन परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थियों के लिए दोबारा से परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। सभी परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए बाध्य नहीं है।
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी और गुरुग्राम के परीक्षा केंद्रों पर हरियाणा के अन्य जिलों से अलग पेपर देने के मामले में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने दोबारा परीक्षा लेने का फैसला किया है। अब यह परीक्षा 13 अक्तूबर को पंचकूला में होगी। 9 अक्तूबर से अभ्यर्थी अपने रोल नंबर निकाल सकेंगे। 

विज्ञापन


26 सितंबर को हुई एसआई की परीक्षा में राजकीय स्कूल झारसा सेंटर संख्या 78, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 46, सेंटर नंबर 106 और रेवाड़ी के सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल केंद्र संख्या 333 में हरियाणा के अन्य जिलों से अलग पेपर दिया गया था। जबकि शेष जिलों में अन्य पेपर की परीक्षा हुई। क्योंकि एचएसएससी द्वारा तीन अलग-अलग पेपर तैयार कराए गए थे। इसलिए इन तीन केंद्रों पर दिए गए पेपर को कठिन बताया जा रहा था।

इस पर आयोग ने परीक्षार्थियों से राय मांगी थी कि वे दोबारा से परीक्षा देना चाहते हैं या नहीं। शुक्रवार को आयोग ने इन तीन परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थियों के लिए दोबारा से परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। अब यह परीक्षा 13 अक्तूबर को पंचकूला में शाम के सत्र में होगी। सभी परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए बाध्य नहीं है। जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उनके 26 सितंबर को हुई परीक्षा में आए अंकों को ही माना जाएगा। जबकि जो शामिल होंगे, उनके नए पेपर में आए अंक मान्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें