फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaund: दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक डूबा, गोताखोर तलाश जुटे; मौके पर ग्रामीणों की लगी भीड़

Sat, 13 Jul 2024 02:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)

सार

संदलाना निवासी 20 वर्षीय सागर शनिवार को अपने दोस्तों के साथ हिसार बरवाला ब्रांच नहर में नहाने के लिए गया था। जैसे ही वह नहाने के लिए नहर में कूदा तो पानी का बहाव अधिक होने की वजह से एक युवक नहर में डूब गया।
विज्ञापन
मौके पर भीड़ मौजूद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार जिले के नारनौंद थाना के अंतर्गत आने वाली खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी के गांव संदलाना के पास नहर में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीण अपने स्तर पर युवक की नहर में तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। संदलाना निवासी सागर हिसार में सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग ले रहा था। शनिवार को छुट्टी होने पर वह नहर में नहाने के लिए चला गया था। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार संदलाना निवासी 20 वर्षीय सागर शनिवार को अपने दोस्तों के साथ हिसार बरवाला ब्रांच नहर में नहाने के लिए गया था। जैसे ही वह नहाने के लिए नहर में कूदा तो पानी का बहाव अधिक होने की वजह से एक युवक नहर में डूब गया। जबकि उसके अन्य साथी किसी तरह से बाहर निकल आए लेकिन उनके दोस्त सागर का कोई पता नहीं लगा। कुछ देर तक भी जब उसका पता नहीं लगा तो उन्होंने सागर के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिजन वी अन्य ग्रामीण हिसार बरवाला ब्रांच नहर पर पहुंचे और नहर में उतरकर सागर की तलाश शुरू कर दी। वही प्रशासन द्वारा नहर से पानी कम करवाने के लिए भी कहा गया है। धीरे-धीरे पानी भी कम हो रहा है लेकिन अभी तक ग्रामीण सागर को ढूंढने में लगे हुए हैं। वहीं प्रशासन की तरफ से अभी तक भी गोताखोर मौके पर नहीं बुलाए गए हैं। 
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि सागर अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए नहर पर गया था। नहाते समय सागर पानी के तेज बहाव में बह गया। उसको ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। नहर में पानी कम करने के लिए भी बोला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें