फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान दीपक नेहरा का कॉमनवेल्थ में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक कॉमनवेल्थ गेम्स होंगे। इसमें दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुए ट्रायल में क्षेत्र के शहीद भगत सिंह कुश्ती एवं कबड्डी एकेडमी मिर्चपुर के पहलवान दीपक नेहरा का चयन कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। इससे पहले दीपक ने 2021 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल, जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में दो गोल्ड और सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए चयनित पहलवानों में 97 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक के निंदाना निवासी दीपक नेहरा, 125 किलो भार वर्ग में हिसार के गांव बामला के मोहित, 86 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के छारा के दीपक पूनिया, 74 किलोग्राम भार वर्ग में नवीन, 65 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत के बजरंग पूनिया और 57 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत के रवि दहिया का चयन भारतीय टीम में हुआ है। शहीद भगत सिंह कुश्ती एवं कबड्डी एकेडमी के संचालक अजय पहलवान ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया में हरियाणा के पहलवानों ने अपना दम दिखाया और सभी छह भार वर्ग में हरियाणा के खिलाड़ी ही चुने गए।
वहीं, दीपक नेहरा के चयन पर मिर्चपुर की शहीद भगत सिंह कुश्ती एवं कबड्डी एकेडमी में खुशी का माहौल है। एकेडमी संचालक अजय पहलवान ने बताया कि दीपक ने 97 किलोग्राम भार वर्ग में देश के जाने-माने पहलवानों को हराकर इस उपलब्धि को प्राप्त किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में चयन के लिए दीपक ने महाराष्ट्र के पहलवान हर्षवर्धन को 7-0, अर्जुन अवॉर्डी पहलवान सत्यव्रत कादयान को 5-2, पंजाब के पहलवान 10-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें