फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: बच्ची को बचाने के चक्कर पेड़ से टकराई रोडवेज बस, दादा की उंगली छुटवाकर रोड पर आई मासूम

Fri, 01 Sep 2023 01:26 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

बादशाहपुर में बस के आगे अचानक छह साल की बच्ची आ गई। इस दौरान बच्ची को बचाने के लिए ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए और बस का संतुलन बिगड़ गया। इस कारण बस पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि बच्ची सुबह तैयार होकर स्कूल में जा रही थी।
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के तलवंडी बादशाहपुर में सुबह पांच साल की बच्ची शगुन को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बच्ची को भी चोट आई है। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंचे और बच्ची को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। मगर बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना सुबह सात बजे बताई जा रही है। 

विज्ञापन


रोजाना बस सुबह तलवंडी रूका से तलवंडी बादशाहपुर, पायल, चारनौंद, रावतखेड़ा, चिड़ौद होते हुए हिसार आती है। जब बस सुबह सात बजे बादशाहपुर पहुंची तो बस के आगे अचानक छह साल की बच्ची आ गई। इस दौरान बच्ची को बचाने के लिए ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए और बस का संतुलन बिगड़ गया। इस कारण बस पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि बच्ची सुबह तैयार होकर स्कूल में जा रही थी। इस दौरान बच्ची दादा की उंगली छुटवाकर रोड पार करने लगी तो बस बच्ची से टकरा गई और गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें