फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather Forecast: कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

Thu, 09 Jun 2022 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी व पश्चिमी हरियाणा में ज्यादा असर रहेगा। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश की गतिविधियां होंगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले छह दिनों से हरियाणा में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 10 जून की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश की गतिविधियां होंगी।

 

इस पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तरी व पश्चिमी हरियाणा पर ज्यादा असर दिखेगा। उधर, बुधवार को भी प्रदेश में भीषण गर्मी व लू का दौर जारी रहा। हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन

 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। वर्तमान कमजोर मौसम प्रणाली के आगे निकल जाने की वजह से बुधवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बादलवाही भी देखने को नहीं मिली। पश्चिमी शुष्क और गर्म मरूस्थलीय हवाओं की वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में नमी व आर्द्रता नदारद है, जिसकी वजह से प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

 

बुधवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 43.0 से 46.1 और न्यूनतम तापमान 27.3 से 33.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जा रही। नारनौल में नारनौल 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 7.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
 

प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति

  • नूंह एडब्ल्यूएस         46.1
  • हिसार एएमएफयू     45.5
  • अंबाला एडब्ल्यूएस   45.0
  • रोहतक एडब्ल्यूएस   44.6
  • भिवानी                   44.3
  • फतेहाबाद               44.0
  • सिरसा                    42.8
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें