फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक बिश्नोई को जान से मारने की धमकी देने वाला राजस्थान से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। कांग्रेसी विधायक कुलदीप बिश्नोई को व्हाट्सएप पर 14 मिनट में तीन संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी के आरोपी को स्पेशल स्टाफ टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बाडमेर के गांव गोलिया गरवा निवासी कंवराराम के रूप में हुई है। वीरवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में आदमपुर में विधायक के कार्यालय में काम करने वाले भूप सिंह ने बताया था कि विधायक को उनके मोबाइल नंबर पर संदेश भेज कर मूसेवाला जैसा हश्र करने की धमकी दी थी। बता दें कि इससे पहले 15 फरवरी को विधायक के व्हाट्सएप पर अज्ञात ने संदेश भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें