काले झंडे दिखाने वाले व्यक्ति को पकड़ते पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Hisar
हिसार। शहर के बरवाला रोड पर मंगलवार को मुख्यमंत्री के काफिले को कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए। हालांकि काफिले के साथ मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत उन लोगों को हिरासत में ले लिया। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि पुलिस प्रशासन इस घटना से इनकार कर रही है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री हिसार आए थे। वह बॉस्टल जेल के पास चल रहे हवाई पट्टी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद करीब डेढ़ से दो बजे के बीच सिरसा की तरफ जा रहे थे। वायरल हुए वीडियो के अनुसार बरवाला रोड पर शनि मंदिर के दोनों तरफ मौजूद दो लोगों ने काफिले को काले झंडे दिखाए। वीडियो में तीन लोग दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से दो के हाथों में काले झंडे हैं। उधर, सदर थाना इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। ब्यूरो
सीएम के काफिले को काले झंडे दिखाता व्यक्ति।- फोटो : Hisar