फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सड़क पर नील गाय सामने आने से पलटा वाहन, 13 मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बालक चौपटा के पास रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे टाटा एस के सामने अचानक नील गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। हादसे में मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले 13 मजदूर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल मजदूर दो माह से राजली गांव में काम कर रहे थे। बरवाला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वाहन चालक समेत 16 मजदूर सुबह राजली से गांव बालक के लिए चले थे। वहां पर गन्ने के खेत में मजदूरी करने जा रहे थे। गांव से पहले बालक चौपटा के पास अचानक वाहन के सामने नील गाय आ गई। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया तो टाटा एस अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी मजदूर राजकुमार, राजपाल, नरेश, कुलदीप, शिवकुमार, सुनील, रणजीत, मनोज, राजू, विश्वनाथ, श्रीचंद व दो अन्य घायल हो गए। कैबिन में बैठे चालक व दो अन्य को कोई चोट नहीं आई। घायल राजकुमार ने बताया कि वे दो महीने पहले राजली गांव में आए थे। बरवाला पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें