फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: थुराना में किसानों ने भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह को दिखाए काले झंडे

विज्ञापन
हांसी थुराना में रणजीत चौटाला के काफिले को काले झंडे दिखाते हुए किसान।
विज्ञापन
हांसी। हिसार लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार रणजीत सिंह का गांव थुराना में विरोध हुआ। किसानों ने काले झंडे दिखाए। इस पर वे लौट गए। दोपहरबाद करीब 3 बजे रणजीत सिंह को थुराना गांव में कार्यक्रम में पहुंचना था। इसका पता चलते ही किसान हांसी रोड व पाली रोड पर एकत्रित हो गए। इस दौरान जब रणजीत सिह का काफिला गांव थुराना में पहुंचा तो किसानों ने उनको रोक लिया।
विज्ञापन

किसान मनजीत, विकास, जसवंत, अमरदीप, नरेंद्र, अमित, अजय व विक्रम ने बताया कि उन्हें भाजपा उम्मीदवार से सवाल पूछने और उनका विरोध करने का अधिकार है। जिस प्रकार से सरकार ने किसानों को दिल्ली जाने से रोका था। उसी प्रकार से अब हम भाजपा के प्रत्याशियों को गांव में आने से रोक रहे हैं। इस दौरान किसानों ने गो बैक के नारे लगाए। भाजपा प्रत्याशी के साथ हांसी से भाजपा के विधायक विनोद भयाना भी थे। वहीं आयोजक अनिल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 12 गांव के लोगों को बुलाया गया था। विरोध के चलते भाजपा प्रत्याशी ने कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने विरोध करने वालों को ग्रीन ब्रिगेड के सदस्य बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें