फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिला परिषद की बैठक से पार्षद प्रतिनिधियों को बाहर निकालने पर हंगामा, मुद्दों पर जजपा-भाजपा पार्षद आमने-सामने

विज्ञापन
जिला परिषद की बैठक में बहस करते पार्षद। 
विज्ञापन
हिसार। जिला परिषद की बैठक में मंगलवार को चेयरमैन ने पार्षद प्रतिनिधियों को बैठक से बाहर निकालने का आदेश दिया तो प्रतिनिधियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पार्षद प्रतिनिधियाें ने बैठक कक्ष के बाहर काफी देर तक चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं, बैठक में भाजपा और जजपा के पार्षद कई मुद्दों पर आमने-सामने नजर आए। दो पार्षदों ने पिछली बैठक में मंजूर किए गए बजट को वापस लेने का प्रस्ताव रखा, जो बहुमत के अभाव में पास नहीं हो सका।
विज्ञापन

जिला परिषद की बैठक शुरू होते ही चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा ने कहा कि बैठक में पार्षद प्रतिनिधि नहीं रहेंगे। पार्षद प्रतिनिधि बाहर चले जाएं। इसके बाद 9 महिला पार्षदों के प्रतिनिधियाें ने विरोध कर दिया। महिला पार्षद के प्रतिनिधि के तौर पर अनिल शर्मा, संदीप धीरणवास ने सबसे अधिक विरोध किया। करीब दस मिनट तक हंगामे के बाद सभी प्रतिनिधियों को बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें अपने क्षेत्र की अधिक जानकारी है। बैठक में वह समस्याओं को अधिक बेहतर ढंग से रख सकते हैं।
परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर गुमराह करने का लगा आरोप
पार्षद यादवेंद्र यादव ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रीतपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप ने हमें गुमराह कर प्रस्ताव पारित कराया। मेरे वार्ड में पार्षद विनोद भ्याणा ने महज दो लाख रुपये देकर अपना उद्घाटन का पत्थर लगा दिया। अब हमारे जिला परिषद के 24 लाख रुपये उस कार्य के लिए दिए जा रहे हैं। पार्षद मीनाक्षी ने ढाणी शांकरी में चौपाल, धर्मशाला के 48 लाख रुपये के प्रोजेक्ट को फिलहाल रोकने का प्रस्ताव रखा। जिला परिषद सीईओ ने कहा कि यह काम जिला परिषद के गठन से पहले जिला परिषद सभा ने मंजूर किए थे। इन कार्याें के बजट को वापस नहीं लिया जा सकता है। तीन चौथाई बहुमत से इस पर पुनर्विचार किया जा सकता है। इस प्रस्ताव पर वोटिंग कराई गई तो 30 में से 19 ने कहा पुनर्विचार होना चाहिए। सीईओ प्रीतपाल ने कहा कि 29 जिला परिषद सदस्य, 8 ब्लाॅक समिति सदस्य, 7 विधायक, एक सांसद वोट कर सकता है। इस प्रस्ताव को पारित करने के लिए 35 वोट की जरूरत होगी।
विज्ञापन

काम रोकने का प्रयास हुआ तो सुनील मुंड ने किया विरोध
पार्षद सुनील मुंड ने पार्षद प्रतिनिधियों का समर्थन करते हुए कहा कि आप ताकत दिखा रहे हो। यह ठीक नहीं है। लोकसभा, विधानसभा में दर्शक दीर्घा में बैठने की अनुमति है तो जिला परिषद में क्यों नहीं। इस तरह से बाहर निकाला जाना पार्षद प्रतिनिधियों का अपमान है। जिला परिषद सभा के समय करीब 10 करोड़ रुपये के काम मंजूर किए गए थे, जिसमें काफी काम डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मंजूर किए थे। इन कार्याें को रोकने के लिए भाजपा समर्थित पार्षदों की ओर से प्रस्ताव लाया गया तो जजपा समर्थित विधायकों ने इसका विरोध किया। जब प्रस्ताव पारित नहीं हुआ तो चेयरमैन ने सीईओ से कहा आप इस मुद्दे पर विशेष बैठक बुलाओ। सीईओ ने कहा कि ऐसी कोई शक्तियां मेरे पास नहीं हैं।
ये प्रस्ताव पारित किए
पार्षद आशीष गोदारा कुक्की ने बाल भवन से पंचायत भवन के बीच रोड बनाने का काम शुरू करने पर नगर निगम के अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने अपने 29 लाख रुपये के बजट से बांडाहेड़ी में 18 लाख रुपये से चौक निर्माण, दस लाख रुपये से गांव डोभी में आंबेडकर भवन की मरम्मत, 2.50 लाख से बुड़ाक में अनुसूचित वर्ग की काॅलोनियों के निर्माण का प्रस्ताव पारित कराया।
बैठक में कमेटियां की गठित
सामान्य कमेटी : अध्यक्ष सोनू सिहाग डाटा, सदस्य रीना वार्ड 21 ,मीनाक्षी वार्ड 24, रणधीर वार्ड 5, निशा वार्ड 27, कविता वार्ड 13, अजय गावड़ चेयरमैन हिसार पंचायत समिति 2, प्रदीप नरवाल चेयरमैन पंचायत समिति नारनौंद, रविंद्र मलिक चेयरमैन पंचायत समिति उकलाना,
वित्त एवं नियोजन कमेटी : अध्यक्ष सोनू सिहाग डाटा, सदस्य सत्यवीर वार्ड 30,विजेंद्र वार्ड 27, बीर सिंह वार्ड 8,कर्मकेश कुंड वार्ड 3, मोहित मलिक वार्ड 17, सुनील मुंड वार्ड 12, यादवेंद्र यादव वार्ड 25, आशीष गोदारा वार्ड 10, अजय धुंधवाल वार्ड 6, रुपाली वार्ड नंबर 14,
समायोजन न्याय कमेटी : अध्यक्ष सोनू सिहाग, सदस्य सुनील माजरा वार्ड 29, हंसराज पूर्व चेयरमैन ,मीनाक्षी वार्ड नंबर 24, सत्यपाली वार्ड 16, सुदेश रानी वार्ड 19, रुपाली वार्ड 14, अनुराधा वार्ड 4, रमनदीप कौर वार्ड 2
पर्यावरण वन्य जीव सरंक्षण कमेटी : अध्यक्ष सोनू सिहाग, सदस्य आशीष गोदारा वार्ड 10, दर्शनगिरी वार्ड 20, सरोज देवी वार्ड 9, रेणु देवी वार्ड 28, रोशनी देवी वार्ड 7, सरोज बाला वार्ड 11, सुदेश रानी वार्ड 18, निशा देवी वार्ड 26
खेल एवं युवा विकास कमेटी : अध्यक्ष सोनू सिहाग, सदस्य मोहित मलिक वार्ड 17, यादवेंद्र यादव वार्ड 25, सुनील कुमार वार्ड 29, अजय धुंधवाल वार्ड 6, सरोज वार्ड 11, जसबीर लाडवा 15, कविता वार्ड 13, अनुराधा वार्ड 4
महिला एवं बाल विकास कमेटी : अध्यक्ष सोनू सिहाग , सदस्य सभी महिला पार्षद , ओमप्रकाश वार्ड 19

जिला परिषद की बैठक में बहस करते पार्षद। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें