धोनी द्वारा 2011 और बाना द्वारा 2022 विश्व कप में लगाया गया शॉट
- फोटो : सोशल मीडिया
सेमीफाइनल में 500 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे रन
दिनेश बाना के पिता महावीर सिंह ने बताया कि सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेटे ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए चार बॉल में 20 रन बनाए। बेटे की बैटिंग का नंबर लास्ट में आया, लेकिन इसी चार बॉल में बेटे ने बल्लेबाजी करते हुए कमाल कर दिया। सेमीफाइनल में बेटे ने चार बॉल में दो छक्के और दो चौके मारे और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उसका स्ट्राइक रेट 500 रहा।
दिनेश बाना
सचिन तेंदुलकर हैं दिनेश बाना के आदर्श
दिनेश के कोच रणवीर का कहना है कि दिनेश पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानता है। दिनेश वर्ष 2012 से उनके पास सेंट सोफिया स्पोर्ट्स एकेडमी में अभ्यास कर रहा है। शनिवार को दिनेश का मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही।
सुधार रहे अपनी कीपिंग
कोच रणवीर कहते हैं कि दिनेश बाना अभी मिडिल-लोअर ऑर्डर में खेलते हैं। अगर उन्हें ऊपरी क्रम पर बैटिंग करने का मौका मिला तो उनकी कमाल की बल्लेबाजी पूरी दुनिया का ध्यान खींच सकती है। दिनेश बाना की विकेटकीपिंग बेहतरीन है। वे अपनी कीपिंग सुधारने के लिए आठ-नौ घंटे की प्रैक्टिस करते हैं।