फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेदड़ थर्मल प्लांट के बॉयलर की ट्यूब में लीकेज और पानीपत में कोयले की कमी से लग रहे अघोषित बिजली कट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मार्च में ही गर्मी ने बेहाल कर दिया है। इस कारण एक तरफ बिजली की मांग बढ़ने लगी है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण घरेलू व एग्रीकल्चर फीडर की सप्लाई पर लंबे-लबे बिजली कट लग रहे हैं। पानीपत थर्मल प्लांट में कोयला की कमी व खेदड़ थर्मल प्लांट की यूनिट के बॉयलर की ट्यूब में लीकेज होने से समस्या और अधिक बढ़ गई है। दोनों थर्मल प्लांट में आ रही दिक्कतों के कारण लोग अघोषित बिजली कट झेल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो न के बराबर बिजली की आपूर्ति हो रही है। इनवर्टर तक जवाब दे गए हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से रामायण, भगाना, ढंढेरी, सुल्तानपुर, उमरा में 12 से 16 घंटे के कट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

खेदड़ थर्मल प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि प्लांट की यूनिट वन के बॉयलर की लीकेज होने से बिजली उत्पादन का कार्य बाधित हुआ है। इंजीनियरों की टीम निरंतर खामी को ठीक करने में जुटी है। वहीं, पानीपत थर्मल प्लांट में कोयले की कमी के कारण बिजली उत्पादन का कार्य प्रभावित बताया गया है।
परीक्षा की तैयारी हो रही बाधित
5 दिन बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। ऐसे में बत्ती गुल रहने से जिले के करीब 25 हजार विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। छात्र अनिल, मुकेश, विजय, रवि का कहना है 24 घंटों में से सिर्फ 6 घंटे ही बिजली आती है। उसका भी कोई समय तय नहीं है। इतने कम समय बिजली आने से इनवर्टर की बैटरी भी पूरी तरह से चार्ज नहीं होती। कुछ देर बाद इनवर्टर जवाब दे जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों की भरमार व गर्मी बढ़ने से छोटे बच्चे व बुजुर्गों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

खेदड़ पावर प्लांट की यूनिट वन के बॉयरल की ट्यूब लीकेज हो गई है। हमारे इंजीरियर इसको दुरुस्त करने में जुटे हैं। जल्द से जल्द इसको ठीक कर दिया जाएगा, लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - सुरेश कुमार डागर, एसई, राजीव गांधी थर्मल प्लांट खेदड़
हमारा गांव उमरा बिजली घर से जुड़ा है। नाममात्र ही बिजली आती है। पिछले 5 दिनों से व्यवस्था और अधिक बिगड़ चुकी है। इस समस्या से परेशान होकर हमने बिजली मंत्री को पत्र लिखा है कि हमारे गांव को कैंट फीडर से जोड़ा जाए। - शक्ति सिंह, पूर्व सरपंच, गांव भगाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें