फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गाड़ियों की भिड़ंत में अनुबंधित क्लर्क समेत दो की मौत

विज्ञापन
खुशीराम की फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
नारनौंद। चंडीगढ़-भिवानी रोड पर गांव खांडाखेड़ी के पास बुधवार सुबह करीब पौने 10 बजे दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़त हो गई। हादसे में जींद के श्रम विभाग में कार्यरत गांव खांडा निवासी 37 वर्षीय जगपाल और 23 वर्षीय खुशीराम की मौत हो गई। इसके अलावा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक को हिसार रेफर कर दिया और दूसरे का जींद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं दूसरी गाड़ी चालक भी घायल बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह श्रम विभाग जींद में अनुबंध पर नियुक्त क्लर्क जगबीर, जगपाल व सचिन अपने कार्यालय जा रहे थे। जगबीर ने अपनी गाड़ी पर खुशीराम को ड्राइवर रखा हुआ था। सुबह करीब 9:30 बजे वह जींद के लिए निकले तो गांव से थोड़ी दूर जाने पर सामने से आ रही गाड़ी से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। इसमें ड्राइवर खुशीराम व जगपाल की मौत हो गई। जबकि जगबीर व सचिन के पैरों की हड्डी टूट गई।
प्रत्यक्षदर्शी खांडा खेड़ी निवासी अंकित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी बाइक पर जींद की ओर जा रहा था। तभी उसने देखा कि जींद से भिवानी जा रही एक गाड़ी ने जींद की ओर आ रही दूसरी गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी। इस दौरान एक गाड़ी खेत में पलट गई। सूचना मिलने पर आसपास के लोग आए और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल जींद के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। बताया जा रहा है दूसरी गाड़ी का चालक भी हादसे में घायल है, उसे गुरुग्राम के मेदांता में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, गांव मिर्चपुर के पास एक बाइक चालक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को शव का हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेड़ी जालब निवासी सुखदर्शन जैन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भांजा 28 वर्षीय सोनू बचपन से ही उसके पास रहता था। वह जींद के विष्णु मार्बल की दुकान पर नौकरी करता था और बाइक पर आता जाता था। 31 अगस्त की शाम करीब 8 बजे वह जींद से खेड़ी जालब के लिए चला था। रात करीब साढ़े 9 बजे उसको सूचना मिली कि मिर्चपुर के पास सोनू का एक्सीडेंट हो गया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी बाइक को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो गाड़ियों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के परिजनों की शिकायत पर दूसरे गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - सुरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी

जगपाल की फाइल फोटो- फोटो : Hisar

घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें