माई सिटी रिपोर्टर
सिरसा। गांव रोड़ी में अपनी बुआ के घर आए लक्खा की हत्या मामले में पुलिस ने बिंद्र और चचेरे भाई अमनदीप उर्फ अंबी को गिरफ्तार किया है। बिंद्र लक्खा की बुआ का बेटा है।
बता दें कि पंजाब के मानसा जिले के गांव चोटियां निवासी लक्खा सिंह का शव सड़क पर पड़ा हुआ था। इस बारे में चौकीदार ने पुलिस को सूचित किया था। पुलिस को दी शिकायत में मृतक लक्खा के भाई जगदीश ने बताया कि उसका भाई अपनी बुआ के घर आया हुआ था। आरोप है कि यहां पर उसकी बुआ के बेटे बिंद्र ने अपनी पत्नी से अवैध संबंधों के शक में लाठी डंडों से पीट-पीटकर लक्खा की हत्या कर दी थी। इसी मामले में पुलिस ने रविवार को हत्या करने के आरोप में बुआ के लड़के बिंद्र और बिंद्र के चाचा के लड़के अमनदीप उर्फ अंबी को गिरफ्तार किया है।