फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर लेटी बुजुर्ग की बालियां तोड़ ले गए, कानों से बहता रहा लहू

विज्ञापन
हिसार। घटना के बारे में जानकारी देते बुजुर्ग महिला। - फोटो : City
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हिसार। दिनदहाड़े 10.30 बजे दो बदमाशों ने शिवनगर में घर के बाहर चारपाई पर लेटी 92 साल की देवी बाई की बालियां तोड़कर मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग महिला के कानों से लहू बहता रहा। शोर सुनकर बहू और पोता बाहर निकले। दोनों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं पाए। लहूलुहान हालत में देवी बाई को पास के ही एक अस्पताल में ले जाया गया। दोनों कानों में 30 टांके आए हैं। घटना से एचटीएम थाना पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
पहले पास से गुजरे दोबारा लौट कर आए
92 साल की देवी बाई ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि हर रोज की तरह बुधवार सुबह घर के बाहर चारपाई पर लेटी थी। बेटा संजय और राजेश दोनों काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। बहू और पौत्र घर के अंदर काम कर रहे थे। साढ़े बजे के करीब दो युवक मेरी चारपाई के पास से होते हुए गुजरे। जहां पर गली खत्म होती है वहां तक गए और वापस आए। दोनों युवकों ने एक दम झपटा मारते हुए दोनों कानों से छह ग्राम की सोने की बालियां छीन ली और मौके से फरार हो गए। दर्द के मारे चिल्लाई। इस पर बेटे राजेश की पत्नी शशी और पौत्र पीयूष बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो गलियों तक पीछे दौड़े
शशी ने बताया कि सास के चिल्लाने पर घर के बाहर आई। भतीजा पीयूष भी साथ में आया। देखा तो सास के कानों से खून बह रहा था और दो युवक गली में भाग रहे थे। यह देखकर भतीजे के साथ बदमाशों को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़े, लेकिन पकड़ नहीं पाए। दो गलियों तक उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। घर लौटने के बाद सास को उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गए। उन्होंने बताया कि दोनों कानों में करीब 30 टांके आए हैं। कानों से काफी खून भी बहा है। शशी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले युवकों की उम्र करीब 20 से 22 साल के बीच में होगी। एक युवक ने काले रंग की कमीज पहनी हुई थी।

हिसार। बुजुर्ग के कान का उपचार करते चिकित्सक।- फोटो : City

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें