फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस सुविधा नहीं मिलने पर कुलेरी में निजी तो चिड़ौद में रोकी दो रोडवेज बसें

विज्ञापन
कुलेरी में प्राइवेट बस को रोके विद्यार्थी। संवाद - फोटो : City
विज्ञापन
हिसार। बस की सुविधा नहीं मिलने पर मंगलवार को विद्यार्थियों ने कुलेरी में निजी बस तो चिड़ौद गांव में दो रोडवेज बसों को रोककर प्रदर्शन किया। कुलेरी में सात गांव के विद्यार्थियों ने करीब 15 मिनट तक बस को रोके रखा। विद्यार्थियों ने कहा कि मार्ग पर चलने वाली बसों में पैर रखने तक को जगह नहीं होती। वहीं, निजी बसों के चालक-परिचालक दुर्व्यवहार करते हैं। इसकी सूचना पर प्राइवेट बस का मालिक मौके पर पहुंचा और कहा कि दूसरी बस आ रही है उसमें बैठ जाना। उधर, हिसार से कालवास, चिड़ौद होते हुए रावतखेड़ा जाने वाली बस बंद करने के विरोध में मंगलवार को विद्यार्थियों ने चिड़ौद में रोडवेज की दो बसों को एक घंटे तक रोके रखा और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एडवोकेट सिहाग, मनोज नैन, सुशील सहारण, अजीत ने बताया कि मार्ग रोडवेज की एक बस चलती है, जोकि हिसार से अग्रोहा, कुलेरी, किरमारा, कनोह होकर उकलाना जाती है। मगर उसमें सवारियां पहले से ही भरी होती है। जब बस कुलेरी गांव पहुंचती है तो बस में पैर रखने के लिए जगह नहीं होती। उनका कहना है कि आरटीए के समयानुसार इस रूट पर 42 बसों के चलने के परमिट हैं। मगर 26 बसें ही चलाई जा रही हैं। साथ ही प्राइवेट बस के चालक-परिचालक विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। विद्यार्थियों ने इस रूट पर रोडवेज की बस शुरू करने की मांग उठाई है।
बता दें, मंगलवार को सुबह भूना से हिसार बस आ रही थी। इस बस में अग्रोहा, कुलेरी, सिवानी बोलान, गोरखपुर, मोची चोबारा, जांडली और भूना के विद्यार्थी खड़े होकर सफर कर रहे थे। काफी विद्यार्थी छत पर भी बैठे हुए थे। मगर जब बस कुलेरी पहुंची तो रास्ते में खड़े विद्यार्थियों ने बस रुकवा ली और उसके बाद बस में बैठे सभी विद्यार्थी बाहर आ गए और बस के आगे खड़े हो गए। विद्यार्थियों का कहना है कि इस पहले भी बस की समस्या को लेकर बसें रोकी जा चुकी है। मगर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने एक घंटे किया प्रदर्शन, शुक्रवार से चलेगी बस
उधर, हिसार से कालवास, चिड़ौद होते हुए रावतखेड़ा जाने वाली बस बंद करने के विरोध में मंगलवार को विद्यार्थियों ने चिड़ौद में रोडवेज की दो बसों को एक घंटे तक रोके रखा और प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 पहुंची और विद्यार्थियों को शांत कराया। एक बस तलवंडी से और दूसरी बस छपार से हिसार आ रही थी। इसके बाद विद्यार्थी हिसार डिपो पहुंचे और यहां कार्यकारी यातायात प्रबंधक अनिल चोपड़ा से मिले। इस दौरान विद्यार्थियों को शुक्रवार से बस चलाने की बात कही गई है। विद्यार्थी मुकेश दिलबाग, रोहित, सोनू, योगिता, रविना, गुरनेश, राहुल ने बताया कि इस रूट पर बस की सुविधा नहीं होने के कारण एक सप्ताह पहले भी प्रदर्शन कर बस रोकी थी। प्रदर्शन करने के बाद रोडवेज की ओर से बस चला दी गई। मगर बीते सोमवार से इस रूट पर बस बंद है।
मंगलवार सुबह चिड़ौद से विद्यार्थी मिलने पहुंचे। रिस्पिट कम होने के कारण बस बंद कर दी गई थी। अब शुक्रवार से दोबारा से बस चलनी शुरू हो जाएगी। - अनिल चोपड़ा, कार्यकारी यातायात प्रबंधक, हिसार डिपो
बालक चौपटा पर आधा घंटे लगाया जाम
बरवाला से भूना मार्ग पर बसों की आवाजाही कम होने से परेशान विद्यार्थियों ने मंगलवार को बालक चौपटा पर एक बार फिर से जाम लगा दिया। करीबन आधा घंटा लगे जाम के कारण मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर डायल 112 के अधिकारी व थाना प्रभारी राज कुमार मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों के कहने पर रोडवेज के जीएम से बसों की समस्या को लेकर बात की तब कहीं जाकर छात्र शांत हुए व रास्ता खोला।
विद्यार्थियों ने बताया कि इस रूट पर हरियाणा रोडवेज की एक ही बस चल रही है। निजी परिवहन की बसों वाले बस पास को मान्य नहीं करते, इसके कारण काफी छात्र अपने शिक्षण संस्थान पहुंचने से वंचित रह जाते हैं। यदि कोई एकाध बस रुक भी जाती है तो उसमें छात्रों को जान जोखिम में डालकर बस की छत व खिड़कियों पर लटक कर यात्रा करनी पड़ती है। इससे पहले 4 मई को विद्यार्थियों ने इसी मार्ग पर जाम लगा दिया था। इस बारे में बरवाला बस स्टैंड के अड्डा इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि छात्रों की परेशानी को देखते हुए इस रूट पर अतिरिक्त बसें एक या दो दिन में चालू करवा दी जाएंगी।

जोखिम भरे सफर में दोस्ती पर भरोसा.... हिसार। कॉलेज से बस अड्डे तक का सफर इस खतरनाक तरीके से पूरा करने- फोटो : City

बालक चौपटा पर जाम लगाए छात्र व मौके पर मौजूद पुलिस।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें