हिसार। सैनिक छावनी के सामने भैंसों की डेयरी चलाने वाले रमेश और उसके चचेरे भाई व नौकर पर हमला कर घायल कर दिया गया। हमला करने वालों ने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर साथ ले गए। आरोप है कि हमला करने वाले हजारों रुपये की नकदी छीन ले गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर थाना पुलिस ने घायल रमेश के बयान पर राहुल और 4-5 अन्य पर मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी छीनने का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में मंगाली जाटान निवासी रमेश ने बताया कि सैनिक छावनी के सामने भैंसों की डेयरी है। शनिवार रात को चचेरे भाई दीपू के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। थोड़ी देर बाद डेयरी में काम करने वाले संतोष का फोन आया। उसने कहने लगा कि राहुल झगड़ा कर रहा है। जब डेयरी पर पहुंचे तो वहां पर राहुल अपने दोस्तों के साथ था। जब राहुल ने बात करने लगे, तो उसने लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। बीचबचाव करने आए दीपू पर हमला कर उसे घायल कर दिया। हमलावरों ने वहां पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और जेब में रखी हुई 3500 रुपये की नकदी छीन कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।