रेलवे स्टेशन पर जांच-पड़ताल करते पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Hisar
हांसी। कुरुक्षेत्र स्थित जीआरपी थाने में अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर हरियाणा में 5 रेलवे स्टेशन पर धमाके किए जाने की धमकी के बाद क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इन रेलवे स्टेशन में हांसी के स्टेशन का भी नाम है। सुरक्षा के मद्देनजर डीएसपी जुगल किशोर ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
इस दौरान स्टेशन से गुजर रही जयपुर-हिसार ट्रेन के प्रत्येक डिब्बे की जांच की गई। डीएसपी जुगल किशोर ने बताया कि धमकी के बाद उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं हिसार जंक्शन पर भी सुरक्षा मुस्तैद के लिए जवान तैनात कर दिए गए हैं। जीआरपी व आरपीएफ की ओर से गश्त की जा रही है। रेलवे स्टेशन के दोनों गेट पर बंकर बनाए गए हैं।