फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर फिरौती मांगने का तीसरा आरोपी भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर स्थित तुलसी विहार निवासी जोगिंद्र सिंह का अपहरण कर पांच लाख की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी विक्रम को रविवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। वहीं आरोपी सुरेंद्र का अभी उपचार चल रहा है। आरोपी सुरेंद्र को पुलिस हिरासत में सिर फूटने के कारण उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने नारनौंद निवासी सुरेंद्र, विक्रम और हिसार के गाविंद नगर निवासी अमित व आजाद नगर एरिया निवासी मनीष को शनिवार को गिरफ्तार किया था। वहीं विक्रम को एक दिन के रिमांड पर लिया था जबकि आरोपी अमित और मनीष को जेल भेज दिया गया था। रिमांड अवधि में विक्रम ने बताया कि उसने फिरौती की राशि सुरेंद्र को दी थी। मामले के संबंध में आजाद नगर थाने में जोगिंद्र की शिकायत पर 18 नवंबर को केस दर्ज किया गया था।
जोगिंद्र ने बताया था कि बताया कि 18 नवंबर की सुबह करीब 11:50 बजे उसके पास सुरेंद्र का फोन आया। सुरेंद्र ने उसे कहा कि जो मकान 4-5 दिन पहले दिखाया था, उसका सौदा करना है। इसके बाद जोगिंद्र सिंह अपने कार्यालय में गया। वहां पर सुरेंद्र ने उसे अपनी गाड़ी में बिठाया। उसमें दो युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि आरोपी उसे गाड़ी में बिठाकर गंगवा की तरफ ले गए और रास्ते में 5 लाख रुपये फिरौती मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें