हिसार। जिले में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। दिन का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार बर्फीली हवाओं के कारण रात्रि पारा पहाड़ी क्षेत्रों के शिमला, कांगड़ा जैसे ठंडे इलाकों से हिसार का पारा कम है। हिसार का पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। दिन के तापमान में भी गिरावट बनी हुई है। यह पारा सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के प्रदेश भर के आंकड़ों की बात करें तो भिवानी और अंबाला के बाद हिसार का दोपहर का पारा कम है। भिवानी में यह तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो प्रदेश में सबसे कम है। दूसरे नंबर पर अंबाला का पारा (22.6 डिग्री सेल्सियस) कम है। तीसरे नंबर पर हिसार का पारा कम है। रात्रि तापमान की बात करें तो हिसार के बाद नारनौल का पारा कम है। जहां पारा 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में रात्रि पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हकृवि स्थित कृषि मौसम विभाग अनुसार 15 दिसम्बर तक परिवर्तनशील रहेगा। 12 व 13 दिसंबर को बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहेगी।