फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा के हत्यारोपी दंपती ने चोरी के गहनों से ले लिया था लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर एरिया के शास्त्री नगर निवासी 60 वर्षीय सरिता की हत्या के आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए। आरोपी दंपती ने बताया कि उन्होंने महिला की हत्या के बाद उसके गले से सोने की चेन और कानों से बालियां निकाल ली थी। इसके बाद चोरी किए गहनों को एक फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख 46 हजार 900 रुपये का लोन ले लिया था। ऐसा उन्होंने चोरी के गहने बेचने पर पकड़े जाने के डर से किया था।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने आरोपी दंपती से चेन और कानों की बालियां बरामद कर ली हैं। शनिवार को आरोपी पंजाब के मानसा निवासी जय दीवान सिंह और उसकी पिंकी को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। बता दें कि 13 अगस्त को बुजुर्ग महिला का शव गली-सड़ी अवस्था में रसोई से बरामद हुआ था। एक प्रवासी मजदूर ने मदद से पुलिस हत्या के आरोपियों तक पहुंची। आरोपी दंपती महिला के घर किराये पर रहता था। बिजली का 500 रुपये बिल बकाया रहने पर झगड़ा हो गया था। इसी बीच आंगन में पड़ी थापी और लोहे की पाइप से सरिता के सिर में वार कर हत्या कर दी थी।
आरोपी दंपती से वारदात में प्रयुक्त थापी और बुजुर्ग महिला के गले से निकाली सोने की चेन व बालियां भी बरामद कर ली हैं। अब दंपती को एक दिन के रिमांड के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास कुमार पुलिस पीआरओ, एसपी कार्यालय, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें