हिसार। जिले में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिले में दिन का तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले चार वर्षों में सर्वाधिक रहा। हालांकि यह तापमान फार्म एरिया में दर्ज किया गया है। अगर शहर की बात करें तो शहर में तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2017 में इस माह में दिन का तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
हरियाणा कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 13 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं रात का तापमान सामान्य से आसपास ही रहेगा। इसके अलावा दिन के समय में गर्म हवाएं चलेंगी।
यह रही अधिकतम तापमान की स्थिति
शहर-तापमान
हिसार (शहरी एरिया) 42.9
हिसार (फार्म एरिया) 44.9
सिरसा 42.8
फतेहाबाद 42.0
भिवानी 42.1
चरखी दादरी 44.5
पिछले चार वर्षों में जिले में अधिकतम तापमान की स्थिति
वर्ष तापमान
2021 43.4
2020 40.6
2019 42.5
2018 43.9
2017 45.0