फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे तक 200 घरों की बत्ती रही गुल, डीसी आवास के बाहर धरने पर बैठे लोग

विज्ञापन
डीसी आवास के बाहर लोगों से बातचीत करतीं सिटी मजिस्ट्रेट विजया मलिक। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। तलवंडी राणा गांव के समीप मार्बल सिटी की बत्ती 48 घंटे गुल रही। इससे नाराज लोगों ने वीरवार शाम को डीसी आवास के बाहर धरना दिया। लोगों का कहना था कि बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे बिजली निगम ने सप्लाई काट दी। आरोप था कि संबंधित अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी 200 घरों की बिजली गुल रही। इससे परेशानी होकर उन्होंने वीरवार शाम 7 बजे डीसी आवास के बाहर धरना दिया है। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट विजया मलिक मौके पर पहुंचीं और जल्दी ही बिजली संबंधित परेशानी को दूर करने का आश्वासन दिया। एक घंटे पश्चात बिजली सप्लाई सुचारु रूप से शुरू हुई।
विज्ञापन

मार्बल सिटी के मालिक नहीं भरा था बिल
आरडब्ल्यूए मार्बल सिटी के सदस्यों ने बताया कि मार्बल सिटी के मालिक ने बिजली का भुगतान नहीं किया। जिस कारण बिजली निगम ने बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे मार्बल सिटी का बिजली कनेक्शन काट दिया। जिस कारण 200 घरों की बत्ती गुल रही।
आज डीसी से मिलेंगे लोग
मार्बल सिटी के सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार 11 बजे वे सीवरेज व पानी समस्या सहित अन्य असुविधाओं को लेकर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी से मिलेंगे। जिसमें आरडब्ल्यूए के पांच सदस्यीय शामिल होंगे।
विज्ञापन

बिजली निगम ने लगातार 48 घंटे तक कनेक्शन काटे है। इससे परेशान होकर डीसी आवास पर धरना दिया था। शुक्रवार को 5 सदस्यीय टीम मूलभूत सुविधाओं को लेकर डीसी से मिलेंगे। - मनीष, सचिव, आरडब्ल्यूए मार्बल सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें