फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री के सीने में मारी नलकूप की हत्थी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। टिब्बा दानाशेर निवासी 40 वर्षीय राजमिस्त्री को वीरवार दोपहर घर से बुलाकर कुछ युवक ने पीटा। इस दौरान एक आरोपी ने पास लगे नलके की हत्थी निकाली और राजमिस्त्री संजय के सीने पर दे मारी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की माता कमला उर्फ पुष्पा के बयान पर मिलगेट थाना पुलिस ने टिब्बा दानाशेर की गली नंबर सात निवासी कृष्ण उर्फ टालू और भूप के खिलाफ धारा 302 व 34 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कमला ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब एक बजे उनका पड़ोसी कमल संजय को घर से बुलाकर ले गया। पीड़िता के अनुसार उसने देखा तो कृष्ण, भूप व संजय आपस में बात कर रहे थे। कुछ देर बाद कृष्ण व भूप ने संजय को पीटना शुरू कर दिया। कमला का आरोप है कि जब वह बीच-बचाव में आई तो भूप ने उसे भी पीटा। इतने में उसकी पुत्रवधू आई और बीच बचाव करने लगी। उसी दौरान कृष्ण उर्फ टालू ने चौक में लगे नलके की हत्थी निकालकर संजय की छाती में दे मारी। भूप ने भी संजय को लात घुसे और ईंट से वार दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में वह संजय को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि संजय की करीब तीन-चार दिन पहले उक्त दोनों आरोपियों से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक संजय का शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि संजय अविवाहित था और चिनाई का काम करता था। उसने बताया कि आरोपी कृष्ण उर्फ टालू भेड़ फार्म में चौकीदार है। वहीं भूप सिंह बेरोजगार है।
विज्ञापन

झगड़े के दौरान चोट लगने से युवक की मौत हुई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। - इंस्पेक्टर सुखजीत, मिलगेट थाना प्रभारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें