फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर से सलाह करके लिखी जाएगी नगर निगम आयुक्त की मूल्यांकन रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अब नगर निगम आयुक्त की प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) मेयर से सलाह मशवरा करके ही लिखी जाएगी। इसे लेकर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव कार्यालय की तरफ से संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से जारी इस पत्र में कहा गया है कि नगर निगम आयुक्त के पद पर तैनात आईएसएस या एचसीएस अधिकारी की प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट लिखने के संबंध में चैनल निर्धारित कर लिया गया है। इस चैनल के तहत शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रशासनिक सचिव विभाग के निदेशक व नगर निगम के मेयर से सलाह करके निगमायुक्त की प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट लिखेंगे। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री इस रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री इस रिपोर्ट को स्वीकृति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें