फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: केंद्रों पर मतदान से लेकर सुरक्षा तक की जिम्मेदारी महिलाओं को देगा जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव के दौरान जिला प्रशासन की ओर से एक नई पहल देखने को मिलेगी। इस बार चुनाव में जिले की महिला कर्मचारी और अधिकारी जोश के साथ जिम्मेदारी निभाती नजर आएंगी। उपायुक्त ने महिला कर्मचारियों और अधिकारियों को स्वयं आगे आकर चुनाव में सक्रिय ड्यूटी निभाने की अपील की है।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है। उपायुक्त मनदीप कौर का कहना है कि जिले में चुनाव के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों की कमी है, जिसके चलते भिवानी जिले से भी स्टाफ लिया जा रहा है। ऐसे में महिला कर्मचारियों और अधिकारियों के पास अपनी कार्यकुशलता दिखाने का बेहतरीन मौका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं और हर कार्य को बखूबी कर सकती हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दादरी शहर के मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारी को नियुक्त किया जाएगा।

पिंक बूथों की सारी कमान संभालेंगी महिलाएं
लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान जिले में महिला वोटरों के लिए स्पेशल पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथ पर महिला कर्मचारियों व महिला सुरक्षाकर्मियों को ही तैनात किया जाएगा। इन बूथों पर महिलाएं वोट डालने के लिए घर से बाहर आकर अपने अनुकूल वातावरण में मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगी। जिला में पिंक बूथ बनाने के लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें