फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद बोले-निगम के अफसर नहीं करते काम, मेयर ने पूछा नाम तो साधी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने मेयर व सभी पार्षदों के साथ रविवार शाम को बैठक की। इस दौरान ज्यादातर पार्षदों ने मंत्री के सामने अपना दुखड़ा रोते हुए कहा कि अफसर उनका काम नहीं करते। इस पर जब मेयर ने पार्षदों से पूछा कि उस अधिकारी का नाम बताओ तो सभी पार्षद चुप्पी साध गए। वहीं, डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि अगर कोई अधिकारी तुम्हारा फोन नहीं उठाता या तुम्हारा काम नहीं करता तो मुझे बताना। उस अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि डॉ. कमल गुप्ता ने मंत्री पद संभालने के बाद से पार्षदों से मुलाकात नहीं की थी। इसी कारण से रविवार शाम को मेयर के कैंप कार्यालय में उन्होंने सभी पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने पार्षदों से उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। बस उनके यह पूछने भर की ही देर थी कि ज्यादातर पार्षद उनके सामने अपना दुखड़ा रोने लगे कि अधिकारी उनकी सुनते नहीं है। उनका काम नहीं करते। एक पार्षद ने यहां तक कह दिया कि निगमायुक्त के पास जाते हैं तो वह कहते हैं कि बजट नहीं है। बैठक में पार्षद अमित ग्रोवर, विनोद ढांडा, सरोज बाला को छोड़कर सभी पार्षद पहुंचे। हालांकि कुछ महिला पार्षदों की जगह पार्षद प्रतिनिधि शामिल हुए।
बजट आते ही प्रत्येक पार्षद को दिए जाएंगे 2 लाख रुपये
डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि नया बजट आने के साथ ही सभी पार्षदों को विकास कार्यों के लिए 2-2 लाख व मेयर को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस दौरान कई पार्षदों ने मंत्री को लिखित में अपनी डिमांड भी सौंपी। मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी इन डिमांड को जल्द ही पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें