फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भ्रष्टाचार के आरोप में फंसी तहसीलदार छुट्टी पर गईं, डीसी ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भ्रष्टाचार के आरोप के बाद तहसीलदार शालिनी लाठर एक सप्ताह के लिए छुट्टी पर चली गई हैं। उन्होंने घरेलू कारणों का हवाला देते हुए अवकाश लिया है। मामला मुख्यमंत्री के दरबार तक पहुंचने के बाद डीसी ने भी इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसमें एसडीएम के जरिये पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

हिसार की तहसीलदार शालिनी लाठर पर भाजपा के पूर्व जिला सचिव घोलू गुर्जर ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसमें एडवोकेट लक्ष्मी नारायण उर्फ घोलू गुर्जर ने डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में घोलू गुर्जर ने बताया कि उनकी जमाबंदी पिछले एक साल से अटकाई जा रही है। उन्होंने तहसीलदार कार्यालय में नया एसी लगवाया था। इसके बाद भी उनका काम नहीं हुआ। सीएम विंडो पर भी पांच बार शिकायत दे चुके हैं। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने इस शिकायत को सीएमओ भेजा था। इसके बाद विजिलेंस ने तहसीलदार कार्यालय से एसी उतार कर अपने कब्जे में लिया था। एक दिसंबर को तहसीलदार के कार्यालय से एसी जब्त किए जाने के बाद से तहसीलदार शालिनी लाठर अवकाश पर हैं। एसडीएम जयबीर यादव ने कहा कि घरेलू कारणों के चलते तहसीलदार एक सप्ताह के अवकाश पर हैं।
-
एसडीएम की कमेटी के माध्यम से इस मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी रिपोर्ट होगी, उसके आधार पर आगे फैसला लिया जाएगा। विजिलेंस की जांच अपने स्तर पर चलती रहेगी। - उत्तम सिंह, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें