फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनीता की भैंस ने 27.120 लीटर दूध देकर जीता 30 हजार का इनाम जीता

विज्ञापन
Sunita's buffalo won a prize of 30 thousand by giving 27.120 liters of milk - फोटो : Hisar
विज्ञापन
राजकीय पशु अस्पताल सदलपुर में चल रही तीन दिवसीय दूध प्रतियोगिता में आदमपुर की अनीता देवी की भैंस सपना ने 27.120 लीटर दूध देकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, गायों की प्रतियोगिता में भी पशुपालक अनीता की ही गाय गंगा ने 13.480 किलोग्राम दूध देकर प्रथम स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता हरियाणा लाइव स्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से आयोजित करवाई गई थी।
विज्ञापन

पशुपालक सुनीता बिश्नोई ने बताया कि प्रतियोगिता में उनके तीन पशुओं ने भाग लिया था। मुर्राह नस्ल की भैंस सपना ने 27.120 लीटर दूध दिया। इस भैंस को इनाम के रूप में 30 हजार रुपये मिले। वहीं, उनकी एक अन्य भैंस ने 20.880 लीटर दूध दिया। गाय की प्रतियोगिता में उनकी गाय गंगा ने 13.480 लीटर दूध देकर 20 हजार रुपये का इनाम जीता। बता दें कि हरियाणा लाइव स्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से आयोजित करवाई जाने वाली भैंस दूध प्रतियोगिता में 18 से 22 लीटर दूध देने वाली भैंस को 15 हजार, 22 से 25 लीटर दूध वाली भैंस को 20 हजार और 25 किलोग्राम से अधिक दूध देने वाली भैंस को 30 हजार रुपये बतौर पुरस्कार दिए जाते हैं। वहीं, गाय की दूध प्रतियोगिता में 8 से 10 किलोग्राम दूध देने वाली गाय को 10 हजार, 10 से 12 किलोग्राम दूध वाली गाय को 15 हजार और 12 किलोग्राम से अधिक दूध देने वाली गाय को 20 हजार रुपये बतौर पुरस्कार दिया जाता है।
सुनीता के पास हैं 60 से अधिक पशु
आदमपुर निवासी पशुपालक सुनीता एमकॉम पास हैं। वे अपने भाई सुनील के साथ मिलकर डेयरी चलाती हैं। दोनों भाई बहनों ने ढाई वर्ष पहले पांच पशुओं से डेयरी शुरू की थी और आज उनके पास 60 से भी अधिक पशु हैं। सुनीता आज प्रदेश भर में प्रगतिशील पशुपालक के रूप में पहचान रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें