फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छह स्थानों पर चोरी, सवा तीन लाख की नकदी, गहने व सामान ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों पर जिला पुलिस लगाम लगाने में असफल साबित हो रही है। खाकी से बेखौफ चोर हर रोज वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। तीन बड़े चोरी के मामलों में आरोपियों तक पुलिस पहुंच नहीं सकी। वहीं सोमवार को चोरों ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में छह वारदात को अंजाम दे दिया। इस दौरान चोर करीब सवा तीन लाख रुपये, सोने-चांदी के गहने व अन्य सामान ले गए। पुलिस सिर्फ केस दर्ज करने तक सीमित है।
विज्ञापन

मंगाली माहेब्बतपुर : गल्ला तोड़ 45 हजार रुपये किए चोरी
मंगाली मोहब्बतपुर निवासी रामभगत ने ने बताया कि मंगाली-डाया रोड पर गुरु जंभेश्वर कैटल फीड इंडस्ट्रीज के नाम से उसकी पशु आहार चूरी की फैक्टरी है। कर्मचारी अजमेर रात रखवाली के लिए सोता है। 23 अगस्त की रात अजमेर फैक्टरी के पीछे सो रहा था। उस दौरान चोरों ने मेन गेट को तोड़कर फैक्टरी में प्रवेश किया और गल्ला से 45 हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज ले गए। रात करीब दो बजे वारदात का पता चला तो मौके पर पहुंच सीसीटीवी कैमरा चेक किया। फुटेज में दो युवक फैक्टरी में चोरी करते व दो युवक बाहर निगरानी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरिता में सेंधमारी : चार तोला सोना और 30 हजार रुपये ले गए
हरिता गांव निवासी मंजीत सिंह ने सोमवार को आजाद नगर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है। मंजीत सिंह ने बताया कि 22 अगस्त की रात वह व उसकी माता खाना खाकर सो गए। सुबह उठे तो कमरा बंद मिला। चाचा के बेटे ने दरवाजे की कुंडी निकालकर दरवाजा खोला। देखा कि पीछे से दरवाजे के साथ लगी ईंटे निकालकर चोरों ने घर में सेंधमारी की है। संदूक का सामान बिखरा था और 30 हजार रुपये और चार तोला सोने के आभूषण गायब थे।
विज्ञापन

सिंघरणा के खेतों से ट्यूबवेल की केबल चोरी
सिंघराण निवासी दलबीर ने बताया कि 22 अगस्त को वह खेत में गया ट्यूबवेल से 85 फुट की केबल गायब मिली। पड़ोसियों से बात की तो उनके खेत से भी केबल चोरी मिली। पड़ोसी बलवान सिंह के ट्यूबवेल से हांडी व पाइप गायब थे। 20 अगस्त को भी वहां चोरी की वारदात हुई थी। पड़ोसी बुधराम के खेत से 28 व 29 जुलाई को केबल चोरी हुई थी। सुशील और सुखराम के खेत से 12 अगस्त को केबल चोरी हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जिंदल पुल के नीचे : गाड़ी में सो रहे युवक का मोबाइल चोरी
जिंदल पुल के नीचे गाड़ी में सोते रहे गोहाना निवासी राजेश का मोबाइल फोन चोरी हो गया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में राजेश ने बताया कि जिंदल फैक्टरी के पास पुल के नीचे उसने अपनी गाड़ी खड़ी कर सो गया था। गर्मी ज्यादा होने के कारण उसने अपनी गाड़ी के शीशे नीचे कर रखे थे। सोमवार दोपहर को कोई उसका मोबाइल चोरी कर ले गया।
सुदामा नगर : निर्माणाधीन मकान का सामान चोरी
भगत सिंह चौक निवासी आशीष बंसल ने सोमवार को मिलगेट थाने में चोरी का केस दर्ज करवाया है। आशीष ने बताया कि सुदामा नगर में वह मकान का निर्माण करवा रहा है। मकान के साथ खाली प्लॉट में सरिया, बजरी, क्रशर, सीमेंट व अन्य समान मकान रखा हुआ था। 21 अगस्त की रात तीन व 22 अगस्त को 11 सरिये वहां रखे थे, जो गायब हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खरकड़ी : राजकीय स्कूल का ताला तोड़ चोरी
राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरकड़ी में हेड टीचर आशा नैन ने सोमवार को सदर थाना पुलिस को बताया कि 23 अगस्त को स्कूल पहुंची तो चार कमरों के ताले टूटे मिले। स्कूल से प्लास्टिक की 6 कुर्सियां, लोहे की 12 कुर्सी, एक हजार लीटर की पानी की दो टंकी, प्लास्टिक की एक पाइप, झूले के सेट, 15 लोहे की पाइप व पांच बाल्टी चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें