फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य चौकसी ब्यूरो टीम ने खंगाला सिवानी नपा की ओर से बनाईं सड़कों का रिकॉर्ड

विज्ञापन
सिवानी नगर पालिका में स्टेट विजिलेंस की टीम रिकॉर्ड जांचते हुए - फोटो : Hisar
विज्ञापन
सिवानी मंडी। राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को सिवानी नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर नपा की ओर से बनाई गई सड़कों की सैपंलिंग से जुड़ा रिकॉर्ड खंगाला। यह कार्रवाई वार्ड-12 के पार्षद प्रतिनिधि रमेश कोठारी की शिकायत पर की गई है। टीम के आने से कार्यालय में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार रिकॉर्ड में अनियमितता पाई गई है। वहीं, स्टेट विजिलेंस टीम का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। नपा प्रशासन को रिकॉर्ड पूरा करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने 2018 के बाद नगरपालिका सिवानी में कार्यरत अधिकारियों को नोटिस जारी किए, उन्हें रिकॉर्ड सहित तलब किया। शिकायतकर्ता रमेश कोठारी ने कहा कि 2018 से सिवानी नगरपालिका में भ्रष्टाचार जोरों पर है। इस मामले की शिकायत हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो कई बार कर चुके हैं। नगरपालिका के पास अपनी ही बनाई गई सड़कों का रिकार्ड नहीं है। मैंने 12 सड़कों की जांच पड़ताल करने की मांग की थी। टेंडर से ज्यादा पैसे नगरपालिका से लिया गया है। सड़कों का किसी भी प्रकार का कोई खरीद को कोई भी बिल नगरपालिका के पास नहीं है। कई ठेकेदार एक ही सड़क बनाने का दावा कर रहे हैं।
इस मामले की जांच-पड़ताल चल रही है। फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। टीम ने नगरपालिका का रिकॉर्ड खंगाला है। नगरपालिका को 15 दिन में रिकॉर्ड पूरा करने के लिए समय दिया गया है। रिकॉर्ड उपलब्ध होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - जय सिंह, एसडीओ, हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों का रिकॉर्ड किया तलब
वार्ड-12 तोशाम रोड से होली पब्लिक स्कूल तक की सड़क
वार्ड-12 कुलदीप वाल्मीकि के मकान के सामने वाली गली
वार्ड-2 कोर्ट से लेकर फायर ब्रिगेड पक्की सड़क
वार्ड-9 और 10 के गोशाला के पीछे श्मशान घाट में चारदीवारी व सड़क
वार्ड-5 का श्मशान घाट रोड व चहारदीवारी
रुपाणा रोड पर श्मशान घाट वार्ड-3 व 4 में चहारदीवारी व सड़क
लोहारू रोड से श्मशान घाट तक सड़क व श्मशान घाट की चहारदीवारी
वार्ड-13 में बस स्टैंड के साथ वाली ऑटो मार्केट के सामने वाली गली
बीडीपीओ दफ्तर से वार्ड नंबर 9 तक की बनी आरसीसी की सड़क
वार्ड-8 और 9 के जलघर से लेकर तोशाम रोड तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें