फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में नारनौंद थाने का किया घेराव

विज्ञापन
थाना परिसर में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
नारनौंद। कस्बे की तहसील परिसर में अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन का धरना 39वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता राज्य की वरिष्ठ महासचिव जगमति मलिक ने की। कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए थाना नारनौंद का घेराव किया।
विज्ञापन

महासचिव जगमति मलिक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नारनौंद में हुए किसानों पर लाठीचार्ज और किसानों पर बनाए गये झूठे केस रद्द करने को लेकर थाने का घेराव किया गया। इस मौके पर संतरों गामड़ा, सुदेश भैणी, शीला, नरेश, रजनी, मुकेश, शारदा, संतोष, मूर्ति, निर्मला, कैलाश बीरमती ओमपति आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें