फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप : साई की बॉक्सर भावना और मोहिनी फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से रोहतक में चल रही यूथ मैन एंड वुमन हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) हिसार की बॉक्सर भावना और मोहिनी शुक्रवार को फाइनल में पहुंच गई हैं। अब दोनों का मुकाबला शनिवार को होगा। वहीं साई के अंशुल गिल को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बॉक्सिंग कोच अमरजीत सिंह ने बताया कि इस चैंपियनशिप में भावना 46 से 48 और मोहिनी 52 से 54 किलोग्राम भारवर्ग में खेल रही है। इसके अलावा पुरुष वर्ग में अरुण 54 से 57 किलोग्राम भारवर्ग में खेल रहा है। कोच ने बताया कि भावना ने सेमीफाइनल में पंचकूला की खिलाड़ी आरती को 5-0 से और मोहिनी ने भिवानी की पूजा को 5-0 हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें