जानकारी के अनुसार चनाणा निवासी मोहन जेसीबी मिस्त्री का काम करता है। उसके साथ सुमित नामक युवक काम करता है। रविवार रात को दोनों बाइक पर सवार होकर चनाणा गांव की तरफ जा रहे थे। जब वह स्याहड़वा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
हिसार के स्याहड़वा गांव के पास नहर मे बहे युवक की सोमवार सुबह भी तलाश जारी थी। पुलिस और ग्रामीण दोनों रविवार देर रात से नहर में युवक के शव की तलाश कर रही है। एक युवक को उसी समय नहर से बाहर निकाल लिया था। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार चनाणा निवासी मोहन जेसीबी मिस्त्री का काम करता है। उसके साथ सुमित नामक युवक काम करता है। रविवार रात को दोनों बाइक पर सवार होकर चनाणा गांव की तरफ जा रहे थे। जब वह स्याहड़वा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और नहर में जा गिरी। वहां से गुजर रहे राहगिरों ने नहर में बहे मोहन को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन सुमित नामक युवक का कहीं कोई पता नहीं चला। पता चलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश की। सोमवार सुबह दोबारा से नहर में शव की तलाश शुरू कर दी। अभी तक शव का कोई अता पता नहीं चल पाया है।