फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: हांसी बाईपास पर सवारियों से भरी स्लीपर बस पलटी, हादसे में करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल

Wed, 16 Aug 2023 10:34 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

हांसी में बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा बेसहारा पशुओं के बस के आगे आने के कारण हुआ। बस दिल्ली से राजस्थान के अनूपगढ़ के लिए जा रही थी। बस में 65 के करीब सवारी थी।
विज्ञापन
बस पलटने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी में बाईपास पर सोमवार देर रात करीब 2 बजे  सवारियों से भरी स्लीपर बस अचानक से पलट गई। हादसे में करीब 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए हिसार रेफर पर किया गया है। वही मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
बताया जा रहा है कि हादसा बेसहारा पशुओं के बस के आगे आने के कारण हुआ। बस दिल्ली से राजस्थान के अनूपगढ़ के लिए जा रही थी। बस में 65 के करीब सवारी थी। जब बस हांसी बाईपास पर सैनीपुरा गांव के पास पहुंची तो सामने एकदम से आवारा पशु आ गए। जिस कारण बस चालक नियंत्रण खो बैठा। बस पलटने से उसमें सवार लोगों को चोटें लगी।

हादसे में करीब 2 दर्जन लोग घायल हुए। घायलों को हांसी के सिविल अस्पताल लाया गया। हादसे में पांच यात्रियों को गंभीर चोटें आ उनके हाथ, बाजू और टांगों पर चोटें आयी हैं। उन्हें हिसार रेफर किया गया। जबकि अन्य यात्रियों को भी चोटें लगी है। मामले में सिसाय पुल चौकी द्वारा घायलों के बयान दर्ज कर आगामी करवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें