फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सड़क हादसे में महिला, युवती सहित छह घायल

Tue, 12 Dec 2023 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी।
विज्ञापन

रामायण टोल प्लाजा के समीप सड़क हादसे में सिद्धू मुस्सेवाला के गांव के छह लोग घायल हो गए। उनकी गाड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
शिकायत में मानसा के मुस्सा गांव निवासी रिटायर्ड फौजी हरजीत सिंह ने बताया कि वह अपने भाई दलजीत सिंह, भाभी बीरपाल कौर, भतीजी साहिलप्रीत कौर, भांजा नवजोत सिंह व जीजा जसबीर सिंह के साथ भतीजे जश्नप्रीत को कनाडा जाने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डा छोड़ने जा रहे थे। गाड़ी को चालक गगनदीप सिंह चला रहा था। जश्नप्रीत को हवाई अड्डे पर छोड़ने के बाद रात करीब सवा दो बजे वह घर जाने के लिए चले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब वह करीब साढ़े चार बजे हांसी से हिसार की तरफ टोल प्लाजा के समीप पहुंचे तो उनकी गाड़ी के बराबर से एक दूसरी गाड़ी जा रही थी। उसी समय सड़क के बीच में एक ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी हुई थी। ट्रॉली के पीछे कोई इंडिकेटर व सिग्नल नहीं लगे हुए थे। उस समय हल्की धुंध भी थी। जिस कारण उनकी गाड़ी ट्रॉली के पीछे जा लगी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें पहुंची। टक्कर लगने से गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पुलिस व राहगीरों की मदद से उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला गया। एम्बुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसे में गाड़ी चालक गगनदीप सिंह, हरजीत सिंह, दलजीत सिंह, बीरपाल कौर, साहिलप्रीत कौर व नवजोत सिंह घायल हुए। घायलों को हिसार रेफर कर दिया गया। सभी हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें