हांसी में चल रहे 51वें श्री श्याम महोत्सव में 10,20, 100, 500 व 2000 रुपये तक के नोटों से श्याम बाबा शृंगार किया गया। कार्यक्रम में पहली बार केरल की मनभावन झांकियां तैयार की जाएगीं। महोत्सव के दिनों में दिल्ली, मद्रास, बंग्लूरू, कोलकत्ता, थाईलैंड से मंगवाए गए फूलों से शृंगार किया जाएगा।
हांसी में चल रहे 51वें श्री श्याम महोत्सव के दौरान श्याम बाबा का करीब 20 लाख के नोटों से भव्य श्रृंगार किया गया। जिसमें 10,20, 100, 500 व 2000 रुपये तक के नोट लगाए गए हैं। कार्यक्रम 21 मई को 651 अखंड ज्योत के साथ शुरू हुआ था। कार्यक्रम में अब तक जगन्नाथ यात्रा, निशान यात्रा, कलश यात्रा निकाली जा चुकी हैं। कार्यक्रम 28 मई तक चलेगा। अगले दो दिनों में एक फ्रूट बंगला शृंगार तथा एक दिन मेवे का शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन
पहली बार केरल की मनभावन झांकियां तैयार की जाएगीं
श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान जगदीश राय मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई को सांय 6 बजे शोभा रथ यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें पहली बार केरल की मनभावन झांकियां तैयार की जाएगीं। केरल से आए 45 कलाकार पैदल चलकर अपनी कला के माध्यम से प्रभु का गुणगान करेंगे। 27 मई को रात को पीसीएसडी स्कूल के ग्राउंड में श्री श्याम बाबा का जागरण किया जाएगा। जिसमें कलकत्ता से आए शुभम-रुपम व नितेश शर्मा (गोलू), पटियाला से विशाल शैली तथा मोगा से आए हर्ष शर्मा बाबा का गुणगान करेंगे।
थाईलैंड से मंगवाए गए फूलों से शृंगार किया
28 मई को पीसीएसडी स्कूल के ग्राउंड में एक शाम सांवरे के नाम कार्यक्रम में दिल्ली से आई अलका गोयल द्वारा बाबा श्याम का गुणगान किया जाएगा। प्रधान मितल ने बताया कि श्याम महोत्सव को लेकर पूरे शहर को सुंदर लाईटों से सजाया जा रहा है। श्याम मंदिर रोड़ पर कलकत्ता की लाईटों के द्वारा विशेष सजावट की गई है। महोत्सव के दिनों में दिल्ली, मद्रास, बंग्लूरू, कोलकत्ता, थाईलैंड से मंगवाए गए फूलों से शृंगार किया जाएगा। अंतिम तीन दिनों में बाबा श्याम का विशेष शृंगार किया जाएगा